नई दिल्ली: देश में कोरोना का ग्राफ लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से मौत के आंकड़े में सबसे बड़ा उछाल आया है. देश में पहली बार एक दिन में इस महामारी से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक रविवार को भारत में कोरोना के 44,386 नए मामले सामने आए और 1007 लोगों की मौत हो गई. इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 44,386 पहुंच गई है.
भारत में कोरोना के आंकड़े…
पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 1007
पिछले 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 44,386
कोरोना के कुल मामले 22,15,075
कुल मौतें 44,386
कुल एक्टिव केस 6,34,945
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 15,35,744
झारखंड के मुख्यमंत्री का आवास कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. सीएम आवास में अबतक लगभग 100 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार का दो बार कोरोना टेस्ट हो चुका है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के आंकड़ों के मुताबिक देश में मिजोरम एक मात्र ऐसा राज्य है जहां कोरोना से अभी तक एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है.
भारत के सभी राज्य में संक्रमितों, ठीक हो चुके मरीजों और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या…
अंडमान निकोबार में पुष्ट मामले- 1,351
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 500
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 20
आंध्र प्रदेश में पुष्ट मामले – 2,27,860
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 1,38,712
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 2,036
अरुणाचल प्रदेश में पुष्ट मामले – 2,117
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 1,430
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 3
असम में पुष्ट मामले – 57,714
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 40,591
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 140
बिहार में पुष्ट मामले – 79,290
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 51,315
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 419
चंडीगढ़ में पुष्ट मामले – 1,515
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 904
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 25
छत्तीसगढ़ में पुष्ट मामले – 12,148
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 8,809
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 96
दिल्ली में पुष्ट मामले – 1,45,427
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 1,30,587
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 4,111
गोवा में पुष्ट मामले – 8,712
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 5,995
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 75
गुजरात में पुष्ट मामले – 71,064
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 54,138
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 2,654
हरियाणा में पुष्ट मामले – 41,635
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 34,781
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 483
हिमाचल प्रदेश में पुष्ट मामले – 3,335
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 2,128
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 14
जम्मू- कश्मीर में पुष्ट मामले – 24,897
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 17,003
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 472
झारखंड में पुष्ट मामले – 17,468
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 8,325
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 160
कर्नाटक में पुष्ट मामले – 1,78,087
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 93,908
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 3,198
केरल में पुष्ट मामले – 34,331
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 21,832
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 108
लद्दाख में पुष्ट मामले – 1,639
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 1,214
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 9
मध्य प्रदेश में पुष्ट मामले – 39,025
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 29,020
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 996
महाराष्ट्र में पुष्ट मामले – 5,15,332
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 3,51,710
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 17,757
मणिपुर में पुष्ट मामले – 3,753
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 2,044
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 11
मेघालय में पुष्ट मामले – 1,061
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 450
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 6
मिजोरम में पुष्ट मामले – 608
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 298
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 0
नगालैंड में पुष्ट मामले – 2,781
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 904
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 8
ओडिशा में पुष्ट मामले – 45,927
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 30,242
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 272
पुडुचेरी में पुष्ट मामले – 5,382
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 3,201
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 87
पंजाब में पुष्ट मामले – 23,903
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 15,319
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 586
राजस्थान में पुष्ट मामले – 51,924
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 34,668
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 784
सिक्किम में पुष्ट मामले – 860
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 470
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 1
तमिलनाडु में पुष्ट मामले – 2,96,901
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 2,38,638
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 4,927
तेलंगाना में पुष्ट मामले – 79,495
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 55,999
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 627
त्रिपुरा में पुष्ट मामले – 6,164
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 4,176
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 41
उत्तराखंड में पुष्ट मामले – 9,632
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 6,134
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 125
उत्तर प्रदेश में पुष्ट मामले – 1,22,609
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 72,650
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 2,069
पश्चिम बंगाल में पुष्ट मामले – 95,554
ठीक हो चुके मरीजों की संख्या- 67,120
कोरोना से मरने वालों की संख्या- 2,059
भारत में कुल में पुष्ट मामले – 22,15,075
ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या- 15,35,744
कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या- 44,386
रविवार के देश में कोरोना के 4,77,023 सेंपल टेस्ट किए गए. इसी के साथ भारत में कोरोना के टेस्ट का आंकड़ा 2,45,83,558 पहुंच गया है. इससे पहले शनिवार को कोरोना वायरस के लिए जांच की क्षमता को बढ़ाते हुए एक दिन में 7 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई थी.
दुनिया में भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. मरीजों की संख्या 2 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जल्द ही ये आंकड़ा 2 करोड़ पार कर जाएगा. वहीं दुनिया के 213 देशों में कोरोना से 7 लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.
अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या 51.5 लाख को पार कर गई है. वहीं ब्राजील में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच गया है. यूरोप में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. बीते 24 घंटों में यहां करीब 23 हजार नए मामले सामने आए. सबसे ज्यादा मामले रूस और स्पेन में पाए गए हैं. इस बीच न्यूजीलैंड में कोरोना मुक्ति के सौ दिन पूरे हो चुके हैं.