कोरोनावायरस की दूसरी लहर का खौफनाक मंजर तो आपने देखा और सुना ही होगा। कई लोग इस लहर में अपनी जान गंवा रहे हैं। मगर कुछ लोग और कुछ घटनाएं ऐसी होती है जो दूसरों में उत्साह और हिम्मत भर देते हैं।
ऐसा ही हुआ है दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती 30 वर्ष की लड़की के साथ जिसे देखकर आप भी उत्साहित हो जाएंगे।
हॉस्पिटल की इमरजेंसी फिजिशियन डॉ. मोनिका लंगेह ने शनिवार को एक मरीज का वीडियो ट्वीट किया जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मोनिका ने एक वीडियो के साथ ट्वीट किया था कि 'यह लड़की 32 साल की है। हालत गम्भीर थी, मगर आईसीयू नहीं मिला तो हमने कोविड एमरजेंसी में ही इसका इलाज शुरू किया। पिछले 10 दिनों से इलाज चल रहा है। NIV स्पोर्ट पर है और रेमडेसिविर दिया जा चुका है, प्लाज्मा थेरेपी भी हो चुकी है। लड़की की इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है। आज मुझे एक गाना चलाने की गुजारिश की तो मैंने मान लिया।'
लोग इस लड़की के स्वास्थ्य के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।
एक यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए मोनिका ने लिखा : 'लड़की पर इलाज कारगर रहा है। हम इसे इमरजेंसी वार्ड से अगले दो-तीन दिनों में डिस्चार्ज करने वाले हैं।'
देखें यह वीडियो
सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है लड़की का यह निराला अंदाज
डॉ मोनिका का यह ट्वीट बहुत पसंद किया जा रहा है 1 घंटे में 2000 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किया और 9000 से ज्यादा लोगों ने से लाइक किया है।लोग इस लड़की के स्वास्थ्य के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।
एक यूजर के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए मोनिका ने लिखा : 'लड़की पर इलाज कारगर रहा है। हम इसे इमरजेंसी वार्ड से अगले दो-तीन दिनों में डिस्चार्ज करने वाले हैं।'
देखें यह वीडियो
She is just 30yrs old & She didn't get icu bed we managing her in the Covid emergency since last 10days.She is on NIVsupport,received remedesvir,plasmatherapy etc.She is a strong girl with strong will power asked me to play some music & I allowed her.
— Dr.Monika Langeh🇮🇳 (@drmonika_langeh) May 8, 2021
Lesson:"Never lose the Hope" pic.twitter.com/A3rMU7BjnG
